{"_id":"5ccf37a8bdec220769793436","slug":"31557084072-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल केशव और बुधवार को आएंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल केशव और बुधवार को आएंगे अखिलेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। प्रदेश के दिग्गज नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करने और वोटरों को साधने के लिए जनपद में आ रहे है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सात मई को सैयदराजा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आठ मई को सकलडीहा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा और सपा के प्रदेश कार्यालय की ओर से जिला प्रशासन को प्रोटोकाल भी मिल चुका है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सात मई को सैयदराजा में नेशनल इंटर कालेज के मैदान में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय के पक्ष में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वह बाबतपुर से हेलीकाप्टर से सीधे सैयदराजा पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद बलिया के नोनहरा में आयोजित सभा के लिए कूच कर जाएंगे। वहीं आठ मई को सकलडीहा स्थित इंटर कालेज के मैदान में सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव महागठबंधन के प्रत्याशी डा. संजय सिंह चौहान के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व सीएम के सुरक्षा और फ्लीट में वाहन उपलब्ध कराने के लिए एसपी संतोष सिंह ने डीएम नवनीत सिंह चहल को पत्र भेजा है। एसपी ने पूर्व सीएम की फ्लीट में शामिल करने के लिए तीन लग्जरी वाहनों की मांग की है।