फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बिना कनेक्शन बिजली बिल आने से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

बिना कनेक्शन बिजली बिल आने से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 22 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिना कनेक्शन बिजली बिल आने से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन
सकलडीहा।बिना बिजली कनेक्शन बिल पहुंचने से आक्रोशित क्षेत्र के कम्हारी सहित कई गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया की मनमाने ढंग से बिजली बिल भेजना बंद नहीं किया गया और कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। स्थानीय बिजली उपकेंद्र के दक्षिणी फीडर से जुड़े कम्हारी गांव में बिजली विभाग ने बिना कनेक्शन दिए ही सैकड़ों लोगों के घर बिजली का बिल भेज दिया। विभाग की इस लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने पिछले दिनों उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली उपकेंद्र पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर विभाग के द्वारा दोबारा बिल भेजा गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से गांव में बिजली कनेक्शन घर-घर तक दिए जाने की मांग की है। वहीं अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में संतोष भारती, अजय कुमार, राज कुमार, भोला, चंद्रमा राम, पुनवासी राम, नरेंद्र, जसवंत, बृजेश, सुनीता, रामवंती, लक्ष्मीना, रीता, नौरंगी, निर्मला, मीरा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed