फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दो माह से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता

दो माह से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता

Thu, 10 Jan 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
दो माह से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता
इलिया। बीएसएनएल दूरभाष केंद्र इलिया और सैदूपुर के उपभोक्ता दो महीने से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। उपभोक्ताओं को आगे भी नेटवर्क के लिए इंतजार करना पड़ेगा, कारण कि बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि नई बैटरी के लिए फंड ही नहीं है। फंड कब तक मिलेगा इसका भी पता नहीं है। दूरभाष केंद्र के बीटीएस को चलाने के लिए लगाई गई बैटरी पिछले दो माह से खराब पड़ी हुई है। ऐसी स्थिति में बिजली गुल रहने पर मोबाइल शोपीस बना हुआ है। इससे इलाके के दो हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं। नेटवर्क सही रखके व बीटीएस चलाने के लिए केंद्र पर जनरेटर स्थापित किया गया है। पिछले कई माह से जनरेटर बंद रखे जाने से बिजली आपूर्ति बंद होते ही मोबाइल नेटवर्क गायब हो जाता है। स्थिति से आजिज उपभोक्ता निजी कंपनियों का सिम लेने को विवश हैं। केंद्र पर तैनात कर्मचारी बासुदेव ने बताया कि जनरेटर चलाने के लिए विभाग द्वारा काफी दिनों से डीजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी अभी तक न तो नई बैटरी लगाई गई न डीजल ही उपलब्ध कराया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि केंद्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए जल्द से जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो उपभोक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं बीएसएनएल के एजीएम जीएन उपाध्याय का कहना है कि फंड की कमी के कारण अभी तक बीटीएस की बैटरी नहीं बदली गई। साथ ही डीजल की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। फंड आते ही बैटरी को बदलकर केंद्र सुचारू रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed