{"_id":"5bc3889cbdec2269bb41f035","slug":"31539541148-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और नाली निर्माण के लिए चला हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और नाली निर्माण के लिए चला हस्ताक्षर अभियान
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के चकिया रोड पर एक किलोमीटर तक खराब सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण के लिए रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश (युवा) उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान काशी गोमती ग्रामीण बैंक कुढ़कला चकिया रोड के सामने से यादव कटरा तक सड़क की मरम्मत व नाली निर्माण कराने के लिए सैकड़ों लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह, लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल यादव एवं पतंजलि योग पीठ के पूर्वांचल प्रभारी राजेश योगी ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सड़क क्षतिग्रस्त है। नाली निर्माण नहीं होने से सड़क पर ही पानी बहता रहता है। लगातार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश के मौसम में इस मार्ग पर आवागमन करना अत्यंत मुश्किल होती है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रभाकर सिंह, संजय शर्मा, अखिलेश चौहान, ख़ालिद वकार आबिद, आलोक जायसवाल, संजय रस्तोगी, शादाब आलम, सरदार दीपू सिंह, डॉ. नसिक अहमद, डॉ. एसएन पॉडेय, अखिलेश यादव, बसंत जायसवाल, रुद्रत्यागी प्रधान, महेंद्र जायसवाल, राकेश तिवारी, अनिल गुप्ता, राजिंदर यादव, अनुपम कुमार, विकास राज, रोशन शर्मा उपस्थित रहे।