{"_id":"5b92d05b867a557f6149c1c5","slug":"31536348251-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद छात्रों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बाद छात्रों पर मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में गुरुवार को छात्रों के दो गुट में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई थी। मामले में गुरुवार की देर रात तक कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक छात्रों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेज में छात्रों के बीच खींचतान तेज हो गयी है। गुरुवार को किसी बात को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष विकास यादव, भरत और प्रीतम उपाध्याय के बीच कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक छात्र चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपस में भिड़े छात्रों को अलग किया। इसके बाद दोनों गुट के आक्रोशित छात्र कोतवाली पहुंच एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। कोतवाली पुलिस ने प्रीतम उपाध्याय की तहरीर पर छात्र संघ अध्यक्ष विकास यादव भरत, धनंजय यादव, अजय यादव, कल्लू यादव, सतेंद्र यादव सत्या सहित कुछ अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया है। वही छात्रसंघ अध्यक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के प्रीतम उपाध्याय, अवनीश पांडेय, विनय पांडेय, रजनीकांत पांडेय, शिवा मिश्रा, मोनू पांडेय सहित आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि दोनों ओर से समान धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।