फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सिग्नल प्रणाली को ठीक करने के लिए पांच घंटे का मेगा ब्लाक

सिग्नल प्रणाली को ठीक करने के लिए पांच घंटे का मेगा ब्लाक

Mon, 02 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिग्नल प्रणाली को ठीक करने के लिए पांच घंटे का मेगा ब्लाक

विज्ञापन
मुगलसराय। रेल मंत्रालय के निर्देश के तहत रविवार को पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के मुगलसराय-गया रूट पर सोननगर और गया के बीच पांच घंटे का मेगा ब्लाक लेकर ट्रैक मरम्मत का कार्य कराया गया। इस दौरान ट्रैक मरम्मत के साथ सिग्नल प्रणाली को ठीक किया गया। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेनों के परिचालन पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।

सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मेगा ब्लाक के दौरान इंजीनियरिंग विभाग ने जहां रेल पटरियों के स्लीपर बदले, वहीं पटरियों का अल्ट्रासोनिक परीक्षण, ब्लाक क्लीनिंग, ब्लास्ट रेगुलेशन, ईआसी ग्रिसिंग, फिश प्लेट ग्रिसिंग आदि का कार्य किया गया। 14 गैंग मैन की टोली ने मरम्मत का कार्य किया। इसी तरह विद्युत (टीआरडी) विभाग की टीम ने सात टावर वैगन, 10 लीडर गैंग के साथ ओएचई तार, उपकरण आदि को बदलने का काम किया। वहीं सिंग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के 17 गैंगमैन की टीम ने गया-सोननगर के बीच विभिन्न स्थानों पर सिग्नलिंग उपकरणों का अनुरक्षण एवं बदलाव कार्य किया। इस दौरान वरीय मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) ओम शंकर प्रसाद, वरीय मंडल अभियंता समन्वय अतुल कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक रूपेश कुमार, मंडल संकेत एवं दूर संचार अभियंता एके पाठक रहे। निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed