फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   29 new corona patients, including nine women found

नौ महिलाएं सहित कोरोना के 29 नए मरीज मिले

Tue, 25 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
29 new corona patients, including nine women found
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। लगातार मरीज मिलने से जिला और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। मंगलवार की देर रात कोरोना के 29 नए मरीज मिले हैँ। इसमें नौ महिलाओं सहित दो बालक व 18 पुरूष है। सभी स्थानीय है। मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की । वहीं 11 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के कुल 1647 केस मिल चुके हैँ। इनमें 257 एक्टिव केस है। जबकि 1117 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 260 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 13 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मंगलवार की रात आई रिपोर्ट मेें 2 रेलवे विभाग, 1 जीआरपी जवान, 1 डीईएसटीओ कार्यालय, 1 आक्सीजन सप्लायर, 2 मेडिकल स्टोर, 1 किराना दुकान, 1 आटो ड्राईवर, 4 गृहणी, 1 राजगीर मिस्त्री से संबंधित है। ये सभी बरहनी ब्लाक के 2, चकिया नगरीय क्षेत्र से 01, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 06 व नगरीय क्षेत्र से 01, नौगढ़ के 02, नियामताबाद 03, पीडीडीयू नगर के 11, सकलडीहा के 03 के रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रहीं है। वहीं एल-1 असपताल से 11 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। इसके अलावा मंगलवार को कोविड की जांच के लिए 984 नमूने संग्रहित किये गए। जिला प्रशासन ने सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही संक्रमितों के इलाके को हाट स्पाट कर सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed