{"_id":"24b2f0f11cc97d6436c09ec7de75583f","slug":"28-candidates-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 प्रत्याशियों पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 प्रत्याशियों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की लगातार शिकायतों को देखते हुए पहली बार जिला प्रशासन सख्त हुआ है।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले नामांकन के दौरान चंदौली, चकिया और बरहनी ब्लाकों में नामांकन जुलूसों की वीडियोग्राफी करायी गई और आचार संहिता के उल्लंघन पर कुल 28 प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
सदर विकास खंड में हो रहे नामांकन के दौरान कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई करने में गुरेज नहीं की। वाहनों के जुलूस संग नामांकन करने आए 11 लोगों के विरूद्ध मुकदर्मा दर्ज किया गया।
पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चार वाहन भी जब्त कर लिए कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दकी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। चकिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक में नामांकन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और दो वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
कोतवाल आरएन उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को नामांकन के पहले दिन वाहनों का लंबा जुलूस निकालने वाले चार प्रत्याशियों मैनपुर की प्रधान प्रत्याशी सीमा देवी, नरहरपुर के उपेंद्र बहादुर तथा चितौड़ी के
दो प्रत्याशियों चेतन व राजेंद्र के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया वहीं एक बोलेरो व एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों की जांच मेटल डिटेक्टर से की गई।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार, बरहनी ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन जुलूस के दौरान के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन पर13 प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
रामप्रकट यादव ने बताया कि जेवरियाबाद के अरविंद सिंह, डिग्घी के गुड्डू राय, औरैया के धीरेन्द्र प्रताप सिंह, चारी के पांचू, पसाई धीना के अभय कुमार सिंह, खुरहट कंदवा के छोटू प्रसाद, रामपुर कंदवा के संगीता देवी,
अरवा के मुन्ना राम, बेटाडीह के रीता सिंह, कंदवा के बबलू राय, बरहनी की ऊषा देवी, परेवा के दिलीप सिंह, बगही कुंभापुर के राजाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रत्याशियों और समर्थकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।