{"_id":"679bd99692ea6992b904708e","slug":"25-teachers-will-test-the-intelligence-of-10-students-at-their-own-expense-chandauli-news-c-189-1-svns1013-126604-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 25 शिक्षक अपने खर्च से 10 छात्रों की मेधा का करेंगे परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 25 शिक्षक अपने खर्च से 10 छात्रों की मेधा का करेंगे परीक्षण
विज्ञापन
चकिया/शिकारगंज। बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को संवारने के लिए चकिया ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के 25 शिक्षकों ने अनोखा प्रयास शुरू किया है। शिक्षक ब्लॉक के मेधावी बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे। इसके बाद शिक्षकों की यह टीम पांचवीं तथा आठवीं के पांच-पांच बच्चों को सुपर-10 के रूप में चयनित करेगी। इसके लिए 4 फरवरी को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में प्रथम पांच स्थान पर आने वाले पांचवीं और आठवीं कक्षा पांच-पांच विद्यार्थियों साइकिल देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को स्थानीय बीआरसी परिसर में सुपर-10 चकिया पार्ट-2 प्रतियोगिता के बारे में संयोजक मंडल के अजय गुप्ता, बाबूलाल, रीता पांडेय, प्रदीप जैसल, कृष्णकांत उपाध्याय, संदीप मौर्या, अंकित बाजपेयी, वेद प्रकाश, अनिल यादव, संजीव तिवारी, ख्याल चंद मौर्य ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के 123 प्राथमिक विद्यालयों में से प्रत्येक में पांचवीं कक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक-एक मेधावी छात्र तथा 53 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में से आठवीं कक्षा के एक-एक टॉपर विद्यार्थी को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। इन विद्यार्थियों में से पांचवीं और आठवीं कक्षा पांच-पांच विद्यार्थियों को सुपर-10 के रूप में चुना जाएगा। उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम अंक के आधार पर पुरस्कार स्वरूप साइकिल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पांचवीं कक्षा के 220 और आठवीं के 120 टॉपर विद्यार्थी इस प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को बीआरसी परिसर में परीक्षा कराई जाएगी। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित प्रकृति व सामान्य ज्ञान और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय तथा सामान्य ज्ञान की वस्तुनिष्ठ परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा 90 मिनट की होगी। पांचवीं कक्षा की प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक होगी। एक ही प्रश्न पत्र में सभी विषयों के प्रश्न होंगे। परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल ने कहा कि शिक्षकों की इस पहल से बच्चों के शैक्षणिक विकास में सहयोग मिलेगा। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिवावकों को प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होगी। इससे शैक्षणिक विकास का नया रास्ता खुलेगा।