फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 people injured in fighting at different places in Chandauli

होली के रंग में भंग: चंदौली में चटकीं लाठियां, अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में 25 लोग हुए घायल

Sat, 19 Mar 2022 10:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Mar 2022 10:57 PM IST
सार

कंदवा क्षेत्र के अमड़ा गांव में शुक्रवार को डीजे पर डांस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों सहित बीच बचाव करने पहुंचे 12 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
25 people injured in fighting at different places in Chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

चंदौली में जिले भर में होली के रंग में भंग पड़ी और छोटी-छोटी बातों पर लाठियां चटकीं। अलग अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में 25 लोग घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुटी रही। सैयदराजा क्षेत्र के धरौली गांव में शुक्रवार की दोपहर मनबढ़ों ने रामदुलार पासवान के परिवार पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


परिवार के लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई की। इसमें राम दुलार समेत उसकी पत्नी सुनीता, पुत्र सुरेंद्र, बहू शर्मिला तथा नतिनी नंदनी घायल हो गई। सुनीता तथा शर्मिला को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि पीड़ित रामदुलार, ग्राम प्रधान विकास सिंह गुड्डू के साथ थाने पर तहरीर देने गया लेकिन उसकी तहरीर नहीं ली गई।  

विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

अलीनगर थानाक्षेत्र के कटेहरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से सुरेंद्र राम (32) व दूसरे पक्ष से प्रदीप (32), गोलू पांडेय(25), व लल्ला पांडेय (24) घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुचमन गांव में गाने पर डांस को लेकर दो पक्ष भिड़ गए।
 

इसमें बीच बचाव कर रहे ग्राम प्रधान पति शशि कपूर (30) को गांव के दबंगों ने घायल कर दिया। इसके अलावा रेवसा झंडा पर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर नशे में धुत मधुपुर निवासी वीरेंद्र पासवान (22) डिवाइडर से टकराने से घायल हो गया। आलमपुर में आबादी की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

दुधिया को पीटा, दी तहरीर 
बलुआ थानाक्षेत्र के कैलावर पुलिस चौकी अंतर्गत महडौरा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम दूध लेने गए दुधिया मुलायम यादव (37) को लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अलीनगर थानाक्षेत्र के डेरवा कला गांव निवासी मुलायम यादव ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम दूध लेने के लिए बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव में गया था। इसी दौरान गांव के छह लोगों ने नशे में उस पर हमला बोल दिया। इससे मुलायम गंभीर रूप घायल हो गया। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन

डांस के दौरान मारपीट में 12  लोग घायल

चंदौली में कंदवा क्षेत्र के अमड़ा गांव में शुक्रवार को डीजे पर डांस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों सहित बीच बचाव करने पहुंचे 12 लोग घायल हो गए। शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे दलित बस्ती में डीजे बज रहा था। गांव के कुछ युवक डीजे की धुन पर थिरक रहे थे और एक दूसरे पर अबीर, गुलाल उड़ा रहे थे।

इसी दौरान रिंकू खरवार, मोहन खरवार से गांव के ही अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे। कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी चोट आई। इस दौरान रिंकू (25), मोहन (25), शंकर (55), उपेंद्र जायसवाल, उमा जायसवाल, उषा (45) सहित अन्य लोग घायल हो गए।
 

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। घायल रिंकू का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है तो कुछ घायल निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कंदवा हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed