फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 newly infected in the district, 59 became healthy

जिले में 25 मिले नए संक्रमित, 59 हुए स्वस्थ

Mon, 24 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
25 newly infected in the district, 59 became healthy
जिले में 25 मिले नए संक्रमित, 59 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना पॉजिटिव लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या में भी कमी आ रही है। सोमवार केे 25 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 59 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या कम होकर 282 रह गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।

सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में दस महिला और 15 पुरुष सहित 25 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में पांच चहनियां, दो चकिया, चार चंदौली ग्रामीण क्षेत्र और चार नगरीय क्षेत्र, दो धानापुर, एक नौगढ, पांच पीडीडीयू नगर, दो शहाबगंज के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना जांच के लिए आज कुल 5183 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 59 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15995 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 282 है जबकि 15388 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-900
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed