फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़कों पर मिले आवारा पशु तो होगी कार्रवाई

सड़कों पर मिले आवारा पशु तो होगी कार्रवाई

Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर मिले आवारा पशु तो होगी कार्रवाई
चंदौली। अवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यो और रखरखाव की प्रगति जानने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। उन्होने डीपीआरओ निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अवारा पशु को पकड़कर आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के लिए टीम का गठन करें। साथ ग्राम सभाओं ने जमीन चिन्हित करने के बाद उनके लिए आश्रय स्थल बनाने में प्रधानों से भी सहयोग लें। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि शासन से निर्देश मिला है कि दस जनवरी तक जनपद के सभी अवारा पशुओं को चिन्हित करके उन्हे आश्रय स्थलों में रखना है। जिसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इसमें चंदौली नगर पंचायत की ओर से अभी तक सबसे बेहतर कार्य किया गया है। इसी प्रकार अन्य नगर पालिका और एनगर पंचायतों के अधिकारी सहयोग करें। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र को निर्देशित किया कि अपने अधिनस्थों की टीम बनाकर अवारा पशुओं के रख रखाव और चारे, पानी की व्यवस्था करें। चेताया कि क्षेत्र में निराश्रित एवं बेसहारा पशुओं के घूमने की जानकारी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने वन विभाग, कृषि विभाग, पशुओं को पौष्टिक सेवण घास के उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं सभी नगर निकाय के अधिकारियों अभियान चलाकर आवारा पशुओं को सड़कों व सार्वजनिक स्थनों से पकड़े की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आवारा, असहाय पशुओं की समस्या के निदान के लिए समाज सेवी, दानदाता और विभिन्न गौशालाओं के संचालक व चारागाह विकास में लगे लोग आगे आएं। शासन-प्रशासन ऐसे लोगों को सहयोग करेगा। बैठक में सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव,एडीएम बच्चालाल, सीवीओ एसपी पांडेय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस डा. विनोद राय, कृषि अधिकारी राजीव भारती, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed