{"_id":"5a6a333a4f1c1bb3208b56a0","slug":"21516909370-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निखिल और उत्कर्ष को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निखिल और उत्कर्ष को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मान
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के चार छात्रों को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीबीएसई ने प्रमाण पत्र दिया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निखिल कुमार मिश्र और उत्कर्ष सिंह निराला तथा खेल क्षेत्र में राजेश्वर सिंह व संध्या पटेल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पित इंसान के लिए विफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। विद्यालय के प्राचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के छात्र कॉलेज और राष्ट्र के भविष्य हैं। कहा कि ये छात्र ईमानदारी और निष्ठा के साथ अध्ययन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और कॉलेज का मान बढ़ाएंगे। इस मौके पर मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद व शिक्षक सुनील सिंह उपस्थित रहे।