{"_id":"69372ecbcc376f466309ad9c","slug":"212-vehicles-were-challaned-causing-traffic-jams-in-the-city-chandauli-news-c-189-1-svns1013-140362-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 212 वाहनों का हुआ चालान, शहर में लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 212 वाहनों का हुआ चालान, शहर में लगा रहा जाम
विज्ञापन
पं. दीनदपाल उपाध्याय नगर में लगी वाहनों की कतार। संवाद
यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने 212 वाहनों का चालान किया। इस दौरान दो लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना वाहन स्वामियों को लगाया।
वहीं दूसरी तरफ पीडीडीयू नगर में सोमवारी बाजार के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनीं रही। एक तरफ सड़क चौड़ीकरण के कारण यातायात व्यवस्था बेपटरी हुई पड़ी है। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण पीडीडीयू नगर में भंयकर जाम लगा रहा।
जाम के चलते ठंड में भी लोगों के पसीने छूट गये। शहर के रहने वाले अमित, अजय, उमेश, आशीष, राजेंद्र, रवि जायसवाल आदि ने साप्ताहिक बाजार को शहर से दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि अभियान में यातायात पुलिस व थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट पर 134 वाहन, नो पार्किंग पर 40 वाहनों व तीन सवारी पर 06 वाहन का चालान किया गया। वहीं यातायात विभाग के कर्मी लगातार जाम छुड़ाने में भी लगे रहे।