{"_id":"5fa6ef5b8ebc3e9b9e6c6e81","slug":"21-hours-power-supply-stalled-due-to-cable-burning-chandauli-news-vns557029510","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल जलने से गायब रही 20 घंटे बिजली, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल जलने से गायब रही 20 घंटे बिजली, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। एबीसी केबल जल जाने से चंदासी उपखंड से जुड़े फीडर संख्या चार व तीन के बिजली उपभोक्ताओं को शुक्रवार की शाम सात बजे से शनिवार की शाम चार तक 21 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे दोनों फीडर से जुड़े उपभोक्ता परेशान रहे। इस दौरान पेय जल की भी दिक्कत हुई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जले तार को बदलकर आपूर्ति शुरू की।
नगर में परमार कटरा के पीछे एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) तार से बिजली सप्लाई की गई है। शुक्रवार की शाम सात बजे के लगभग अचानक तार में आग लग गई। आग लगने से लगभग 15 मीटर का तार जल गया। तार जलने से फीडर संख्या चार की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। वहीं फीडर संख्या तीन में भी कई घरों की बत्ती गुल हो गई। इससे लगभग दस हजार की आबादी प्रभावित हुई। बिजली विभाग के कर्मचारी जले तारों को बदलने पहुंचे पर केबल व उपकरण उपलब्ध न हो पाने के कारण खाली हाथ लौट गए। शनिवार को सुबह के 10 बजे स्टोर से केबल व उपकरण मंगाया गया। इसके बाद जले तार को बदलने में कर्मियों को दोपहर के लगभग दो बजे बज गए शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हुई। इससे उन्हें पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। इस संबंध में एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि स्टोर से केबल व उपकरण मंगाने में विलंब हुआ है। उपकरणों के आते ही कर्मचारियों ने तार बदलकर आपूर्ति शुरू कर दी है।