फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगे कई कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगे कई कार्यक्रम

Tue, 22 Jan 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगे कई कार्यक्रम
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजनों को लेकर चर्चा हुई और कार्यक्रम के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही साफ सफाई के लिए नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी बच्चालाल ने बताया कि 26 जनवरी के दिन सभी विद्यालयों की ओर से सुबह 7.30 बजे प्रभात फेरी निकाला जाएगा। इसके बाद सुबह दस बजे विद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम के बारें में जानकारी दी जाए और नाटक, विचार गोष्ठी तथा निबंध लेखन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किए जाए। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सरकारी और अर्द्ध सरकारी संस्थानों पर सुबह 8.30 बजे झंडोत्तोलन और राष्ट्रगान होगे। इसके बाद सवा नौ बजे जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पिरिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण किया जाएगा। वहीं पुलिस विभाग द्वारा सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान किया जायेगा। इसके अलावा राजकीय पालीटेक्निक से पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन होना है। दौड़ में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कहा कि जिलाधिकारी की ओर से जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा तहसील और नगर निकायों में भी कार्यक्रम आयोजित होगे। बैठक के दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, डीएफओ मनोज खरे, सीवीओ एसपी पांडेय, कृषि उपनिदेशक विजय सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, ओसी जेएल सरोज, एसडीएम अशीष कुमार, दिप्तीदेव, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed