{"_id":"5c324c95bdec2256d34bd56f","slug":"201546800277-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, दिन में धूप भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, दिन में धूप भी बेअसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सर्दी के मौसम में इस बार कोहरे का प्रभाव ज्यादा नहीं रहा है लेकिन गलन और ठंड से जनजीवन बेहाल है। उत्तराखंड, हिमांचल और जम्मू में हो रही बर्फबारी तथा पछुआ हवाओं के चलने से सुबह-शाम गलन और ठंड के चलते घरों से बाहर निकलना मुश्किल है। दिन में धूप जरूर निकल रही है मगर उसका असर बहुत नहीं है। सूरज ढलते ही गलन बढ़ जा रही है।
रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंच गया। वहीं शाम होते ही पारा गिरने लगा और देर रात तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री लुढ़क गया। रात में सफर करने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों, बस अड्डों, स्टेशनों पर शाम होते ही सन्नाटा छा जा रहा है। जिन्हें यात्रा करनी है या बहुत जरूरी काम है वहीं लोग बाहर निकल रहे हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को इस ठंड का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानी के अनुसार फिलहाल दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन