{"_id":"5bc38a87bdec22694f4602bc","slug":"201539541639-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी को हरा जौनपुर ने जमाया खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी को हरा जौनपुर ने जमाया खिताब पर कब्जा
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इटंर कालेज के मैदान पर रविवार को शिक्षकों की तृतीय मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला सूचना अधिकारी विपीन कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। इसमें चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी तथा जौनपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैंच में जौनपुर ने वाराणसी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। आयोजकों ने विजेता टीम को ट्राफी सौंपकर सम्मानित किया।
उद्घाटन मैच गाजीपुर व वाराणसी की टीम के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम ने गाजीपुर को शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच चंदौली व जौनपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें जौनपुर की टीम ने कड़ी टक्कर के बाद चंदौली को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच वाराणसी व जौनपुर की के बीच खेला गया। जिसमें जौनपुर ने वाराणसी की टीम को 34 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए जौनपुर के खिलाड़ी विजय कुमार को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। रोचक मुकाबला देखने के लिए ग्राउंड पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, मनोज पांडेय, देव कुमार, आनंद, दिलीप, अभिषेक उपस्थित रहे।
विज्ञापन