{"_id":"5ba6958a867a557f714f7d28","slug":"201537643914-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने आधा दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने आधा दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
विधायक सबसे पहले प्रसादपुर खरखोलिया गांव पहुंचे। यहां कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। यदि किसी योजना के लाभार्थी से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही हो तो तत्काल उन्हें सूचित किया जाए। लाभार्थी की हर संभव मदद की जाएगी। ग्रामीणों ने नाली, खड़ंजा, राशन कार्ड, शौचालय, आवास सहित अन्य समस्याओं को विधायक के सामने रखा जिसपर उन्होंने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने बिरना, सीतापोखरी सहित अन्य गांवों में भी जनसंपर्क किया। इस दौरान हृदय तिवारी, अवनीश पांडेय, सूबेदार सिंह, कमलाकांत मिश्रा, डॉ रामानुज, सत्यवान मौर्य, बंसराज यादव, विनोद राम, बीरेंद्र सिंह, महेंद्र पांडेय, सुरेश बिंद, अन्नू सिंह उपस्थित रहे।