{"_id":"5acfb4b24f1c1b853d8b4e11","slug":"201523561650-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति के लिए पालिटेक्निक के छात्रों ने डीएम कार्यालय पर काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति के लिए पालिटेक्निक के छात्रों ने डीएम कार्यालय पर काटा बवाल
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। पंडित रामअधार तिवारी पालिटेक्निकल कालेज के छात्रों ने गुरुवार को एक बार फिर बवाल खड़ा कर दिए। इन सभी को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। छात्रों की नाराजगी और जिद पर अड़ने के बाद जिलाधिकारी के आश्वासन पर छात्र वापस लौटे। डीएम नेे छात्रवृत्ति के लिए चार दिन का समय मांगा है। पिछले तीन अप्रैल को छात्रवृत्ति की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर बच्चे जा रहे थे। लेकिन जिले में प्रमुख सचिव के आगमन होने के कारण इन बच्चों को कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराते हुए एक सप्ताह का समय मांगा था। उस दिन वापस हुए छात्रों ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर समस्या रखने के लिए दर्जनों की संख्या में छात्र पहुंच गए। एक साथ दर्जनों की संख्या में छात्रों को कलेक्ट्रेट जाते देख धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंच गए। इसके साथ ही छात्रों के नारेबाजी व आंदोलन को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। जिसकी जानकारी होने के बाद डीएम ने ओसी जियालाल सरोज को पत्रक लेने के लिए भेजा।लेकिन छात्र डीएम के बुलाने की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा। इसके बाद डीएम ने दो छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल का वार्ता पिछडा कल्याण अधिकारी से कराया। इस दौरान पिछडा कल्याण अधिकारी ने बजट शासन से न आने की बात बताए। इस पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने छात्रों से चार दिन का समय मांगते हुए कहा कि वह शासन में बात कर स्थिति स्पष्ट कर देगें की बजट आएगा या नहीं। उन्होने कहा कि बेवजह बच्चों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन