फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेलवे ने 250 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

रेलवे ने 250 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने 250 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
महिलाएं

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल कर्मचारी कल्याण कोष की ओर से इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित महिला सशक्तिकरण सेमिनार में 250 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक मंडल की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सेमिनार की शुरूआत मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार और महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मधु सिंह ने दीप जला कर किया। डीआरएम किशोर कुमार ने महिलाओं की सामाजिक आर्थिक स्थिति सुधारने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से मिल जुल कर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जरूरत है महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने के मौके देने के। महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज सशक्त होगा। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने भी महिलाओं के उत्थान पर बल दिया। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मधु सिंह, केंद्रीय विद्यालय की अध्यापिका अनिता शर्मा, रेलवे इंटर कालेज की उपप्रधानाचार्य रतन तिर्की ने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व कला मंडल और स्काउट के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सेमिनार में सीनियर डीसीएम दयानंद, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र, अनिल राय, संजय मिश्र, राजन सिंह, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, विनोद मेहता रहे। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी सीएस आजाद ने की।
विज्ञापन

मुगलसराय(ब्यूरो)। भारत स्वाभिमान न्यास व महिला पतंजलि समिति की ओर से अलीनगर स्थित जिला कार्यालय पर महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी में राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं के विकास पर बल दिया गया। इस मौके पर घर घर योग का प्रचार करने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ब्रह्माजी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सृष्टि की रचना की शुरूआत की थी। इस दिन से ही नौ दिवसीय शक्ति की पूजा की शुरूआत होती है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। । महिलाओं का उत्थान भारतीय संस्कृति के उत्थान से ही होगा। इस दौरान महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रितिदिन योग करने की सीख दी गई। गोष्ठी में योग कक्षाओं के विस्तार और सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कराने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी में सविता, उमा, रानी देवी, पुष्पा, विंध्यवासिनी, मुन्नी, बेबी, अर्चना, शोभा, सुमित्रा, भारती मिश्र, शिवम, सुशांत, ज्वाला प्रसाद, सूर्यभान उपस्थित रहे। संचालन सविता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed