फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समस्याओं से निपटना नवनिर्वाचित अध्यक्ष के लिए चुनौती

समस्याओं से निपटना नवनिर्वाचित अध्यक्ष के लिए चुनौती

Sun, 03 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं से निपटना नवनिर्वाचित अध्यक्ष के लिए चुनौती

विज्ञापन
मुगलसराय। चुनावी शोर गुल थम गया है। रिजल्ट निकलने के बाद खुशी मनाने का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन इसके साथ ही अब नए अध्यक्षों को शहर की समस्याओं के निदान लिए जूझना होगा । विकास की रूप रेखा भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनाने लगे हैं।

मुगलसराय। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष खरवार को विकास करने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने होंगे। नगर में गंदगी, क्षतिग्रस्त सड़क और नियमित पेयजल आपूर्ति प्रमुख समस्या है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले इस शहर को 25 वार्डों में बांटा गया है। यदि विकास की स्थिति को परखे तो कुछ वार्डों को छोड़ कर बाकी में समस्याएं अपरंपार हैं। नगर के हनुमानपुर, चतुर्भुजपुर, गिधौली, महमूदपुर, अलीनगर, बिछड़ी आदि में सीवर न होने से पानी निकासी नहीं हो पाती है। इन वार्डों में अभी तक पेयजल की समूचित व्यवस्था नहीं हुई है। एक तरफ तो केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है और ग्रामीण इलाकों को खुले में शौच से मुक्त करा रही है लेकिन नगर के कई वार्ड ऐसे हैं, जहां आज भी लोग खुले में शौच कर रहे हैं। नगर के प्रत्येक वार्ड की सड़कें क्षतिग्रस्त है। जनपद के एक मात्र शहर में रंगशाला, स्टेडियम, पत्रकार भवन आदि बनाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष खरवार कहते हैं कि अधिकतर समस्याओंसे निपटने का खाका पहले ही तैयार कर लिया गया है। साफ सफाइ, पेयजल आपूर्ति, स्टेडियम, पत्रकार भवन सहित अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा हो चुकी है। यह सब हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं। अन्य सभी समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा नगर पंचायत
खराब सड़क, साफ सफाई और जर्जर तार है मुख्य समस्या

सैयदराजा। बिहार से सटे जिले के अंतिम छोर पर बसे सैयदराजा नगर पंचायत में साफ सफाई ही मुख्य समस्या है। बिजली के जर्जर तार, पेयजल आपूर्ति, खराब सड़क की मरम्मत भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अपने एजेंडे की प्राथमिकता में रखना होगा।
13 वार्डों में विभाजित नगर के कई इलाके ऐसे हैं, जो कस्बाई नहीं बल्कि ग्रामीण इलाके की तरह दिखते हैं। रेलवे लाइन इलाके को बांटता भी है। समस्याओं के स्तर पर देखे तो जीटी रोड के बगल में बसे इस कस्बे में साफ सफाई, पेजयल आपूर्ति, शौचालय आदि मुख्य समस्या है। भतीजा सोगाई रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, शौचालय न होने से आज भी लोग खुले में शौच करते हैं। नगर पंचायत द्वारा कूड़ा तो उठाया जाता है लेकिन उसके डंपिंग का उचित स्थान नहीं है। पार्कों का भी अभाव बना हुआ है। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल कहते हैं कि
वे सबसे पहले भतीजा सोगाइ रोड की मरम्मत कराएंगे, वहीं उत्तरी बाजार में कामाख्या मंदिर के बगल में तालाब का सौंदर्यीकरण कराएंगे। वार्ड नंबर 11 शंकर सिनेमा हाल के पास शौचालय का निर्माण कराएंगे। यही नहीं पीएचसी को शासन से वार्ता कर सीएचसी में तब्दील कराने का प्रयास किया जाएगा।
नगर का होगा चतुर्दिक विकास: अशोक कुमार बागी
जाम की समस्या से नगर को दिलाएंगे निजात
अमर उजाला ब्यूरो
चकिया। नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अशोक कुमार बागी ने नगर के चतुर्दिक विकास का वादा किया है। जीत के बाद अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि वर्ष 2006 से 2012 तक उनकी पत्नी चेयरमैन रह चुकी है। उनके समय के अधूरे कार्यो को पूरा कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होने कहा कि नगर की सबसे बड़ी समस्या जाम का लगना है। इसलिए जाम की समस्या के समाधान कराने के लिए वह पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होने कहा कि छूटी हुई गलियों में अंडर ग्राउंड नाली का निर्माण कराने के बाद उसमें सीसी रोड बनाकर पक्का किया जायेगा। उन्होने कहा कि नगर पंचायत में गरीब, विधवा, वृद्धवस्था तथा विकलांग पेंशंन दिलवाने का प्रयास होगा तथा नगर के शमशेर ब्रिज के पास चंद्रावती नाले पर दुकाने बनावकर व्यापारियों को आवंटित किया जायेगा। उन्होने नगर में ठेला पटरी व्यापारियों को सुव्यवस्थित रोजगार करने की सुविधा दी जायेगी। उन्होने कहा कि नगर के गरीबो को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से संतृप्त किया जायेगा। नगर में ट्रांसफार्मर जलने पर विद्युत न होने की समस्या को दूर करने के लिए मोबाईल ट्रांसफार्मरो की व्यवस्था की जायेगी। कहा कि नगर के हर वर्ग के लोगो के उत्थान करने के लिए सभासदो के साथ बैठकर कार्य योजना तैयार की जायेगी। उन्होने कहा कि नगर के विकास के लिए नगर के वरिष्ठ नागरिको से भी सलाह लेकर कार्य किया जायेगा।
चुनौतियों के बीच बुनना होगा विकास का ताना-बाना
चंदौली। निकाय चुनाव मतगणना के नतीजे आने के बाद नगर पंचायत चंदौली का माहौल भगवामय हो गया है। 1988 से लेकर अब तक नगर की सत्ता से दूर रही भाजपा को पहला अध्यक्ष मिल चुका है। केंद्र और राज्य में पार्टी की सरकार भी है। ऐसे में लोगों को नए सरकार से अपार उम्मीदें हैं। नए नवेले अध्यक्ष को चुनौतियों और अपेक्षाओं के बीच विकास का ताना-बाना बुनना होगा।
भाजपा के नगर अध्यक्ष के साथ सदन में पार्टी समर्थित तीन सदस्य ही होंगे। विपक्ष में बैठे तेरह सदस्यों को साथ लेकर चलना भी नव निर्वाचित अध्यक्ष के लिए एक चुनौती होगी। बहरहाल नगर में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनके निस्तारण की उम्मीद लोगों में जगी है। जिला मुख्यालय होने के बावजूद नगर पंचायत में जल निकासी को ठोस व्यवस्था नहीं है। सीवरेज सिस्टम तो दूर की बात है गंदे पानी की निकासी के लिए प्रत्येक वार्डों में नालियां भी नहीं बनीं हैं। नगर में हाईमास्ट लाइट तो लगा दी गई है लेकिन वह महज शोपीस बनकर ही रह गई है। नगर के सभी वार्डों को पाइप लाइन से भी नहीं जोड़ा जा सका है। कूड़े के निस्तारण के लिए आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। घरों का कूड़ा नगर के बीचो बीच गिराया जाता है। वार्डों में कूड़ेदान भी नहीं रखे गए हैं, जिससे नगर में गंदगी देखने को मिलती है। इसके अतिरिक्त मुख्यालयवासी मुद्दतों से एक अदद पार्क की मांग करते चले आ रहे हैं। इस बाबत नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र नाथ गोंड का कहना है कि नगर को स्वच्छ रखना पहली प्राथमिकता होगी। इसके अतिरिक्त भाजपा ने निकायों के विकास के लिए जो संकल्प पत्र तैयार किया है उसपर काम किया जाएगा। यदि संकल्प पत्र पर शत प्रतिशत अमल हो जाए तो कहीं कोई समस्या रह ही नहीं जाएगी। नगर में पार्क के लिए भी अतिशीघ्र प्रयास शुरू कर दिया जाएगा।
बैठक में जीत पर जताया हर्ष, किया आभार व्यक्त
मुगलसराय (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की नगर के नई सट्टी के समीप चुनावी केंदीय कार्यालय पर हुई बैठक में संतोष खरवार के नपा अध्यक्ष पर मिले विजय पर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान संतोष खरवार ने समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद किया और नगर की समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। मीडिया प्रभारी अशोक सिद्धार्थ ने इस जीत को नगरवासियों की जीत बताया। बैठक में सत्य प्रकाश गुप्ता, विष्णुकांत अग्रवाल, सुधरी घोस, संजय अग्रवाल, रंजीत कुमार, मोहन जायसवाल, अमित केशरी, प्रभु जायसवाल, मोहन चौरसिया, अखिल पोद्दार, गोविंद केशरी, आशीष गुप्ता, अनिल सैनी, विशाल तिवारी, आलोक वरुण, राजू इकबाल, रंजन जायसवाल, शिवशंकर पटेल, राणा सिंह, ज्योति जायसवाल, देविका वीसी, शशि खरवार, किरन शर्मा, मधु सिंह आदि रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लागों का जताया आभार
मुगलसराय (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने अपने संसदीय क्षेत्र के तीनों निकायों (एक नगर पालिका एवं दो नगर पंचायत) में चुनाव जीतने पर जनता का आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद दिया। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय ), चंदौली एवं सैयदराजा की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार तथा अभिनंदन है। लोगों ने विकास की गति को और तीव्र करने के लिए भाजपा पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed