{"_id":"5a05fec94f1c1bc1678ba9e4","slug":"201510342345-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमैन की तत्परता से बचा रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमैन की तत्परता से बचा रेल हादसा
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेल पटरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सिकटिया फाटक के आगे इलाहाबाद मुगलसराय डाउन रूट पर शुक्रवार की सुबह रेल पटरी चटकी मिली। पटरी चटकी देख कीमैन ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने आनन फानन में इस रूट पर आवागमन रोक कर मरम्मत की। मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हुआ। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि ठंड की वजह से पटरी चटकने की घटना हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। पटरियों की लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे कीमैन विमलेश कुमार और सोती यादव रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। सिकटिया गेट से कुछ दूर पोल संख्या 674/24-26 के पास पटरी चटकी देखा। उसने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। आनन- फानन में उस लाइन को ब्लाक कर दिया और पटरी की मरम्मत का काम शुरू हुआ। एक घंटे की कवायद के बाद टूटी पटरी को बदल दिया गया। इसके बाद लाइन को यातायात के लिए खोल दिया गया। इस कवायद में ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि ठंड की वजह से पटरी चटकने की घटना हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। पटरियों की लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।