{"_id":"598cbbb54f1c1bb6338b47aa","slug":"201502395317-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से गैरहाजिर सहायक अध्यापिका के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह से गैरहाजिर सहायक अध्यापिका के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। डायट प्राचार्य डा.पारसनाथ ने गुरुवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन के स्तर का पता लगाने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदलपुरा गांव स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर शैक्षणिक गुणवत्ता के बावत जानकारी ली। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका अभिलाषा सिंह को विगत आठ माह से लगातार अनुपस्थित पाया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और शासन को रिपोर्ट प्रेषित किया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा. पारसनाथ विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में गुरुवार को सदलपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सदलपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय का उपस्थिति पंजिका में सहायक अध्यापिका अभिलाषा सिंह विगत 16 दिसम्बर 2016 से लगातार तक अनुपस्थित मिली। इसके बाद गैरहाजिर अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई के उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिपोर्ट भेजा हैप् निर्देशित किया है। डायट प्राचार्य ने बताया कि इसकी सूचना शासन को भेजी जा रही है। इसके बाद छत्रधारी बीटीसी कालेज सदलपुरा का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान 50 पंजिकृत बीटीसी प्रशिक्षुओं में से 5 प्रशिक्षु लगातार कई दिनों से गैरहाजिर मिले। निरीक्षण में प्राचार्य के साथ सुमित कुमार सिंह, बिरेन्द्र कुमार सिंह आदि रहे।