{"_id":"596fb2fd4f1c1bfe2b8b4608","slug":"201500492541-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार में दबकर बालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार में दबकर बालक की मौत, चार घायल
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुजपुर में बुधवार की दोपहर बिजलीकर्मियों द्वारा लापरवाही से काटी जा रही पेड़ की डाल गिरने से विद्युत पोल गिर गया । इसके बाद उसकी धमक से पास में खड़ी जर्जर बाउंड्री गिर भी गई जिसकी चपेट में आकर दो बालक सहित पांच लोग घायल हो गए। इसमें नौ वर्षीय कालीचरण ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में बालक का शव घर पहुंचते ही आसपास के लोग उसे लेकर सड़क पर बैठ गए और बिजली विभाग को जमकर कोसने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम मुगलसराय सत्येन्द्र सिंह और सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
वार्ड संख्या चार चतुर्भुपुर में बुधवार की सुबह विद्युत तार टूटने से क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई थी । सभासद द्वारा शिकायत के बाद दोपहर लगभग दो बजे तार जोड़ने के लिए पहुंचे बिजली कर्मियों ने देखा पेड़ की डाल तार पर लटक रही है। इसके बाद वे लोग बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कहीं से दो तीन लोगों को पकड़ लाए और लटकी हुई डाल को कटवाने लगे। पेड़ पर चढ़े लोगों ने छोटी-छोटी टहनियां काटने के बजाय मोटी डाल ही काट दी। इससे भारी भरकम डाल पास के दूसरी पोल से जुड़ी तार पर गिर गया । इसके बाद पूरा खंभा तार सहित जमीन पर गिर गया । डाल और पोल गिरने से उत्पन्न हुई धमक से एक मैदान की बाउंड्रीवाल भरभरा कर नीचे गिर गई । इसके कारण पास में मौजूद विकास (12), कालीचरण (09), अश्वनी माल (30) के साथ लाईनमैन विनोद (32), अनिल (40) घायल हो गए। वहां मौजूद लोग घायलों को लेकर अस्पताल भागे । यहां उपचार के दौरान कालीचरण ने दम तोड़ दिया ।
मुगलसराय (ब्यूरो)। अरे हमार लल्ला चल गईल अब के करी हमन के सेवा.... हम आनहर बुर्जुग क वहीं सेवा करत रहल । हादसे में बुधवार को हुई कालीचरण की मौत की खबर सुनकर नेत्रहीन उसके नाना व नानी रो-रोकर यह पीड़ा लोगों के सामने व्यक्त कर रहे थे । दरअसल कालीचरण अपने बड़े भाई शिव कुुमार (18) के साथ नाना मंगूरू और नानी चिंता देवी के साथ रहता था । कालीचरण के नाना ने बताया कि शिवकुमार एक संस्थान में चपरासी की नौकरी करता है और कालीचरण दिनभर घर पर रहकर उनकी देखभाल करता था । बताया कि हम दोनों बुजुर्ग के नेत्रहीन होने कारण शौच जाने से लेकर खाना खाने तक के लिए काली पर ही आश्रित रहते थे और वे भी बड़े मन से हम लोगों की सेवा करता था । बताया कि उनकी पुत्री सितारा अपने पति नंदलाल के साथ चंदौली रहती है लेकिन हम लोगों की सेवा के लिए अपने दोनों पुत्रों को यहां छोड़ दिया था । बताया कि घटना की थोड़ी देर पहले घर से यह कहकर निकला की वे खेलकर जल्दी से घर लौट जाएगा लेकिन किसे पता था कि इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी ।
विज्ञापन
मुगलसराय ( ब्यूरो) । घटना के बाद से लोगों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश पनप गया । क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत विभाग की लापवाही से हुए हादसे के बाद बिजल कर्मियों गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की करने लगे । सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात विद्युतकर्मियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 304 के तहत मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । बताया कि जांच की जा रहा ही जो भी इसमें दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत विभाग पर अवैध उगाही किए जाने का आरोप भी लगाया ।
चालीस हजार रुपये का किया आर्थिक सहयोग
मुगलसराय ( ब्यूरो ) । घटना के बाद परिवार एवं क्षेत्र के लोग विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर बैठ गए । यहां सीओ सदर एवं एसडीएम मुगलसराय ने असहाय परिवार की मदद के लिए अपनी ओर से दस-दस हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की वहीं रमेश जायसवाल एंव राणा सिंह ने पांच- पांच हजार रुपये एवं पूर्व चेयरमैन राजकुुमार जायसवाल ने दस हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया । सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विद्युत विभाग और सीएस राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक मदद भी दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा ।
मुगलसराय ( ब्यूरो ) । पुलिस कर्मियों पर शव के अपमान के अक्सर आरोप लगते सुना और पढ़ा होगा लेकिन बुधवार को इसके विपरीत सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने ऐसा कार्य किया जिसके चलते हर कोई उन्हें दिल से सलाम करता नजर आया । दरअसल परिवार वालों को मनाने के बाद सीओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाए जाने हेेतु पुलिकर्मी से वाहन लाने को कहा, लेकिन लोगों की भीड़ के चलते वाहन आने में हो रही देरी को देख सीओ ने स्वयं ही बालक के शव को गोद में उठा लिया और उसे वाहन तक ले गए । उनके इस कृत्य को देख वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की जुबां पर उनके लिए दुआएं और आशीष रही ।