फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1965 kg of ganja worth 2.5 crore destroyed

Chandauli News: ढाई करोड़ की 1965 किलो गांजा नष्ट

Sun, 26 Jan 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
1965 kg of ganja worth 2.5 crore destroyed
पीडीडीयू नगर। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की दो कंपनियों के परिसर में चंदौली पुलिस ने शनिवार को जिले के सात थाना क्षेत्रों में बरामद 1965.72 किलो गांजा नष्ट करवा दिया। नष्ट किए गए गांजे की अनुमानित कीमत ढाई करोड़ बताई जा रही है। यह गांजा सात थानों के 37 मामलों में बरामद किया गया था।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन के तहत अवैध गांजे को नष्ट कराया गया है। इसके लिए अधिकारियों की दो कमेटियां गठित की गई थीं। रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया मुगलसराय के एक प्लाईवुड कंपनी में 36 अभियोगों से संबंधित कुल 850.972 किग्रा अवैध गांजा और दूसरी कंपनी में बबुरी थाना क्षेत्र में बरामद 1114.100 अवैध गांजे को नष्ट कराया गया। नष्ट कराए गए 1965.72 किग्रा गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये हैं। इस दौरान एसपी ऑपरेशन अनिल कुमार यादव, एएसपी विनय सिंह, सीओ राजेश कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed