फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मौसम ने ली करवट, तेज हवाओ के साथ हुई बरसात

मौसम ने ली करवट, तेज हवाओ के साथ हुई बरसात

Wed, 27 Mar 2019 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, तेज हवाओ के साथ हुई बरसात

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम ने सोमवार की रात करवट बदली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आधी रात के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे गेहूं की फसलें लोट गईं। हवा और बारिश से रबी की फसल को नुकसान होने की आशंका है। बारिश से ठंड का प्रभाव बढ़ा लेकिन दोपहर बाद तेज धूप खिली। मौसम में तेजी से बदलाव से बीमारियों के फैलने की आशंका है।

शिकारगंज संवाददाता के अनुसार सोमवार की देर रात तथा मंगलवार की भोर में अचानक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव तेज गरज तथा हवाओं के साथ बरसात होने से किसान सशंकित हो उठे। बरसात तथा तेज हवाओं के कारण पकने के कगार पर पहुंच चुकी गेहूं की फसल खेतों में लोट गयी हैं। किसान घनश्याम सिंह, मदन पांडेय, बच्चन सिंह, गनेश मौर्या, विरेन्द्र सिंह का कहना है कि तेज हवाओं तथा बरसात के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल गिर जाने तथा हवाओं के कारण गेहूं के दाने पतले होने की आशंका गहरा गई है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र ने कहा कि सिंचाई या बरसात के बाद तेज हवाओं से गेहूं की फसल के दाने पतले हो जाते हैं। जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। कंदवा संवाददाता के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह में बार बार बदल रहे मौसम और हो रही बेमौसम बारिश और तेज हवा के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। बार बार बारिश और तेज हवाओं से तेलहनी दलहनी के साथ साथ गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। सिकठा गांव के किसान रतन सिंह का कहना है कि इस महीने बारिश व तेज हवाओं की वजह से गेहूं फसल को नुकसान हुआ है। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार मंगलवार को सुबह आंधी पानी के कारण उपकेन्द्र से जुड़े दर्जनों गांव की आपूर्ति दोपहर तक ठप रही। सकलडीहा कस्बा,नागेपुर, टिमिलपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर, ताजपुर, दुर्गापुर आदि दर्जनों गांव को सकलडीहा तहसील मुख्यालय की फीडर से विद्युत आपूर्ति होती है। फीडर को धानापुर की 1 लाख 32 हजार लाइन से जोड़ा गया है। सुबह अचानक तेज हवा के साथ पानी बरसते ही आपूर्ति ब्रेक डाउन हो गई और आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति ठप हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed