फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पानी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंची गेहूं की फसल

पानी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंची गेहूं की फसल

Wed, 16 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पानी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंची गेहूं की फसल
कमालपुर। सैयदराजा विधान सभा के पूर्वी महाईच परगना की नहरों में पानी न छोड़े जाने से किसान परेशान हैं। सिंचाई के बिना गेहूं की फसल के बर्बाद होने का डर सताने लगाया है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल को पानी की सख्त जरूरत है। एक ओर केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई उपाय कर रही है वहीं दूसरी ओर भुपौली पंप कैनाल से निकली धानापुर रजवाहा में पानी नहीं आने से असवरिया, जमुर्खा, बहेरी, जनौली, रैथा, कमालपुर, महुरा, एवती सहित अन्य गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ गेंहू की फसल सिंचाई के बिना बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि गेहूं के फसल की 21 से 25 दिन के अंदर सिंचाई हो जानी चाहिए पर एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। किसानों का कहना है कि नहरों में इतना पानी भी नहीं है कि मशीन से खेतों की सिंचाई की जा सके। उन्होंने सिंचाई विभाग से तत्काल नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है जिससे उनकी फसल बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed