{"_id":"5b82fcfb42c7924661544d2a","slug":"191535311099-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध लिया रक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध लिया रक्षा का वचन
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन रविवार को जनपद में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया। राखी बांधने के बाद बहनों ने मिठाई खिलाकर भाइयों का मुंह मीठा कराया। भाइयों ने राखी बंधवाने के बाद बहनों को उपहार दिया।
लगभग सभी ने पर्व मनाने की पूरी तैयारी एक दिन पूर्व ही कर ली थी। राखी, मिठाई, रोली, चंदन, दही, आरती का दीप आदि से सजी थालियां लेकर बहनें भाइयों के यहां पहुंची। शुभ मुहूर्त आरंभ होते ही बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली, चंदन, दही का टीका लगाया और कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह से ही चहल- पहल आरंभ हो गई थी। बहनें निजी व सरकारी साधनों से भाइयों के घर पहुंचने को उतावली देखी गईं। जिन बहनों का विवाह घर से बहुत दूर हुआ है और वे आने में असमर्थ रहीं, उन्होंने पहले ही राखी भहेज दी थी। नियत समय पर उन राखियों को बांध भाइयों ने बहनों को याद किया।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व की धूम रही। सुबह से ही बहनों द्वारा भाइयों को राखी बांधने का सिलसिला आरंभ हो गया था जो शाम के लगभग पांच बजे तक चलता रहा। टांडाकला संवाददाता के अनुसार बहन- भाई के पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए रविवार की दोपहर सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय शहीद चंदन राय के घर पहुंचे। उन्होंने शहीद की छोटी बहन रीना राय से अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाया और बदले में आशीर्वाद, उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया। सीओ ने शहीद के पिता सत्यप्रकाश राय को भरोसा दिलाया कि रीना की पढ़ाई-लिखाई के साथ उसकी शादी के खर्च में वे सदैव सहयोग करेंगे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनसे रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी राखी बंधवाने के बाद बहनों को उपहार व रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार रक्षाबंधन पर्व क्षेत्र के सभी गांवों व कस्बों में धूमधाम से मनाया गया। हनुमत फाउंडेशन के डायरेक्टर सच्चिदानंद सिंह दुर्गेश व अन्य ने गरीब व दलित परिवार के बच्चों संग राखी पर्व मनाया।
वहीं डिप्टी एसपी त्रिपुरारी पांडेय भी कोतवाली पुलिस के साथ यहां पहुंचकर महिलाओं से राखी बंधवाई। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिया। प्रभारी कोतवाल सुबोध तोमर, प्रभुनाथ, बाबूराम यादव, ग्राम प्रधान विवेक जायसवाल, मुकुंद सिंह मौजूद रहे।
चकिया/ शिकारगंज संवाददाता के अनुसार चकिया नगर व आसपास के क्षेत्र में भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयोँ की कलाई पर राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार देकर उनका जीवन सुखी होने की कामना की। नगर सहित सिकंदरपुर, अमरां उत्तरी, दिरेहूं, रघुनाथपुर, मुजफ्फरपुर, शिकारगंज, उतरौत, पचवनियां, बियासड़, सैदूपुर, बरहुआ, मूसाखांड़, मुबारकपुर गांवों व कस्बों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इनसेट------
1-दिव्यांग और पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
पीडीडीयू नगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैंड बॉक्स संस्था की ओर से एक नई पहल की गई। दिव्यांग के साथ पुलिसकर्मियों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी। कार्यक्रम संयोजक सारिका की अगुवाई में सभी को राखी बांधी गई। दिव्यांग राजू को भी संस्था की ओर से राखी बांधकर उसका मुंह मीठा कराया गया। अलीनगर थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल व निरीक्षक अतुल नारायण सिंह सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई। रक्षा का वचन देने के साथ ही उपहार स्वरूप पौधा लगाने का वचन दिया। इस मौके पर सचिन, अंकिता, सुदीक्षा दुबे, तान्या कनौजिया, सुषमा चौबे, रितुंभरा, धर्मेंद्र उपस्थित थे।
मूंछों वाले चार भाईयों को बांधी राखी
शिकारगंज। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बड़ी मूछों वाले चार भाईयों को उनकी बहन राधिका ने राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। गांव निवासी राजवंत यादव, पूर्व प्रधान बाबूनंदन यादव, वर्तमान प्रधान बब्बन सिंह यादव व मोती सिंह यादव की मूंछें पूरे जिले में आकर्षण के साथ चर्चा का केंद्र हैं। भाईयों को रक्षाबंधन के दिन उनकी मड़ईपर गांव निवासी मंझली बहन राधिका देवी ने रक्षा सूत्र बांधा। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया।
बांटी साइकिल व सिलाई मशीन
चकिया। रक्षाबंधन के अवसर पर मिल्कीपुर गांव में स्थित देवरहा बाबा इंटर कालेज चकिया में विधायक शारदा प्रसाद ने समारोहपूर्वक गरीब छात्र-छात्राओं में साइकिल व सिलाई मशीन का वितरण किया। इस दौरान 10 छात्रों को साइकिल व 10 छात्राओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह उर्फ गोपाल राय, अश्वनी दूबे, डा. अवधेश सिंह, नवल किशोर सिंह, पियूष राय, हरि नारायण, मनोज मौजूद थे।
दस में तीन बसों का हुआ संचालन
सैयदराजा। रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी रोडवेज और जेेएनएनयूआरएम की बसों में यात्रा करने वाली बहनों, महिलाओं को नि:शुल्क तोहफा दिया गया था। पीडीडीयू नगर से सैयदराजा को जाने वाली रोजाना 10 बसों में से सिर्फ तीन बसों का संचालन किया गया। इसके चलते महिलाएं निजी साधन या जीप और टेंपों में सवार होकर राखी बांधने पहुंची।
प्रदेश सरकार की ओर से यह सुविधा 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलनी थी पर बहनों को इसका लाभ नहीं मिल सका। कारण कि पीडीडीयू नगर से चलने वाली जेएनएनयूआरएम की पूरी बसें चलाई ही नहीं गई। सैयदराजा के अलावा चकिया को जाने वाली बसें भी पूरी नहीं चलाई गई। जबकि चकिया और सैयदराजा नगर में सामान्य दिनों में बसों के 12 से 14 चक्कर लगा करते थे। इसे लेकर बहनों में मायूसी दिखी। जेएनएनयूआरएम बसों के प्रभारी एसएन पाठक का कहना है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुछ बसों को इलाहाबाद और आजमगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया गया था। इसके चलते कुछ कम बसों का संचालन किया गया।
05-सोशल मीडिया पर भी छाया रहा रक्षाबंधन का पर्व
पीडीडीयू नगर। रक्षाबंधन का पर्व सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। रविवार को बहनों से राखी बंधवाने के बाद सुबह से ही व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर रक्षाबंधन पर्व की बधाई देने का सिलसिला आरंभ हो गया था जो देर शाम तक चलता रहा। राधी बांधने के बाद फोटो पोस्ट करने के साथ शुभकामनाएं दी गई।