{"_id":"5b391f954f1c1b603c8b662e","slug":"191530470293-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर 24 सचिवों पर डीएम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर 24 सचिवों पर डीएम ने की कार्रवाई
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने सात ब्लाकों के 24 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है और वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इसमें 13 सचिवों को कारण बताओ नोटिस और छह का वेतन रोकने के अलावा पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर जवाब तलब किया है। चेताया कि आगे लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
27 जून को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शौचालय निर्माण के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी। जिसमें सीडीओ ने शौचालय निर्माण की खराब प्रगति देख कई एडीओ पंचायतों और सचिवों को फटकार लगाई थी और सीडीओ ने डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र से लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिर्पोट भेजने का निर्देश दिया था। डीपीआरओ ने चकिया विकास खंड के पंचायत सचिव रामराज, नौगढ़ के संजीव कुमार सिंह, आशीष साहनी नियामताबाद के अनिल राय, सकलडीहा के पंचम यादव, शशिकांत का वेतन रोकने तथा शहाबगंज के अनिल पटेल, राजकुमार, चहनिया के धर्मेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी, जागृति यादव, नियामताबद के रशिद अहमद, राम बी यादव, श्रीकांत पांडेय, सकलडीहा के अरविंद कुमार गौतम, जगदीश केशरी, उपेंद्र कुमार पांडेय तथा धानापुर के मिथिलेश सिंह और महेंद्र प्रसाद को कारण बताओ नोटिस देने तथा चहनिया के हवलदार यादव, अरविंद कुमार, सुकरु राम, बाबूलाल तथा नियामताबाद के अरुण कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए रिर्पोट भेजा था। डीएम ने 13 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा छह सचिवों का वेतन रोक दिया है। डीएम ने कहा कि लापरवाह पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन