फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   -मेडिकल कालेज के बदले बनेगा ट्रामा सेंटर -सिद्धार्थनाथ

-मेडिकल कालेज के बदले बनेगा ट्रामा सेंटर -सिद्धार्थनाथ

Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
-मेडिकल कालेज के बदले बनेगा ट्रामा सेंटर -सिद्धार्थनाथ
विज्ञापन

चंदौली। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से हरी झंडी भी मिल चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के बदले ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। मेडिकल कालेज के सवाल पर वह चुप्पी साधने बाद उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की जगह उनकी सरकार ने ट्रामा सेंटर को स्वीकृति दी है। कहा कि जल्द ही ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में कार्डियोलाजी मशीन, डायलिसिस, टेली रेडियोलाजी जैसी सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी। कहा कि सरकार लोगों को सस्ता उपचार और दवा देने के लिए प्रयासरत है। जिसके तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है। वहीं बंद पड़े आईसीयू को तीन माह के अंदर चालू करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति में आईसीयू का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन


मरीजों के साथ अच्छे व्यवहार की नसीहत

चंदौली। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के साथ अच्छे व्यवहार करने की नसीहत दी। साथ ही बाहर की दवाएं नहीं लिखने की हिदायत दी। ओपीडी और वार्डों के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक थी। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंच गए। मंत्री ने सबसे पहले जिला अस्पताल में ओपीडी, जनरल वार्ड, और महिला वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद वह नव निर्मित महिला एवं शिशु अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से पूछताछ की। इस दौरान मरीजों और उनके साथ के लोगों से मंत्री ने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की। जिसपर मंत्री ने सीएमएस रामभरोस को बधाई दी और पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। वहीं कुछ लोगों ने सीएचसी और पीएचसी की बदहाली का मामला स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखा। जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ डा. पीके मिश्रा को निर्देश दिए कि हर हाल में सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और चेताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


फरियादी को कोतवाल के डांटने पर मंत्री ने बिफरे
चंदौली । नगर के हारुपर वार्ड नंबर दस निवासी निर्मला अपनी सास कलावती देवी और देवर महादेव को अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में समय से दवा नहीं मिलने की शिकायत वह शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखना चाहती थी। लेकिन सदर कोतवाल ने उसे मंत्री के पास ले जाने के बजाय डांट फटकार कर भगाने लगे। इस बीच मंत्री सिद्धार्थनाथ की नजर महिला फरियादी पर पड़ी गई। पूरा मामला समझने पर उन्होंने कोतवाल पर नाराजगी जताई और जनता एवं मरीजों से अच्छे व्यवहार करने की नसीहत दी। इसके बाद मंत्री ने महिला की समस्या को सुना और सीएमएस रामभरोस को तत्काल उसकी मदद करने का निर्देश दिया। (ब्यूरो)



04-बंद कमरे में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
चंदौली (ब्यूरो)। जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में समीक्षा बैठक की। बैठक में एडी स्वास्थ्य डा. बीएन सिंह, सीएमओ डा. पीके मिश्र, सीएमएस डा. रामभरोस और विधायक साधना सिंह सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed