फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   स्वास्थ्य व्यवस्था का औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य व्यवस्था का औचक निरीक्षण

Thu, 19 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्था का औचक निरीक्षण
उपस्थिति रजिस्टर

विज्ञापन
मुगलसराय। क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को रखने के लिए बुधवार को सुबह आठ बजे एडीएम न्यायिक विजय शंकर दूबे ने राजकीय महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उधर तहसीलदार मुगलसराय भी व्यवस्थाओं को जानने के लिए पीएचसी नियामताबाद का निरीक्षण किया। दोनों ही जगह प्रभारी चिकित्साधिकारी निर्धारित समय सुबह आठ बजे से एक घंटा विलंब से स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जिससे जांच जांच अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। ।

अति पिछड़ेे जिले चंदौली की स्थिति को सुुधराने के लिए हर दिन किसी न किसी बड़े अधिकारियों के दौरे हो रहे है। सभी की निगाह में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था सबसे अधिक लचर है। कई चेतावनी के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है। इसी सब को परखने के लिए एडीएम न्यायिक विजय शंकर दूबे नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय बुधवार की सुबह आठ बजे पहुंचे। उस वक्त इमरजेंसी के एक चिकित्सक के साथ वार्ड ब्वाय मौजूद थे। इसके बाद एडीएम ने कर्मचारियों के आने की प्रतीक्षा की । 8.20 बजे तक कुछ कर्मचारी और चिकित्सक तो आ गए लेकिन प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आकिफ अहमद नहीं पहुंचे थे। नौ बजे प्रभारी अस्पताल पहुंच तो एडीएम ने लेटलतीफी पर नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों के देर आने का सिलसिला 9.30 बजे तक चला। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। लेकिन समय से आने के सभी की नकेल कसी। नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार मुगलसराय हीरालाल सुबह लगभग नौ बजे निरीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद पहुंचे। यहां सिर्फ वार्डब्वाय जितेंद्र मिला उपस्थित था। वार्ड ब्वाय की सूचना पर आनन फानन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक सिंह व अन्य कर्मचारी नौ बजे के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जांच अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed