{"_id":"59fb71e34f1c1bd8538ba965","slug":"191509650915-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध के विचारों को अपना कर ही स्थापित हो सकती है शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध के विचारों को अपना कर ही स्थापित हो सकती है शांति
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
महोत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। भगवान बुद्ध ने मानवता का संदेश दिया है। मानवता को बनाए रखने के लिए बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना होगा। करुणा, दया, सील विनम्रता का भाव पैदा करना होगा। तभी भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिल पाएगा। ये विचार बिहार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजकिशोर मौर्य ने घुरहूपुर में आयोजित बौद्ध महोत्सव के दौरान व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि बुद्ध ने पूरे विश्व में शांति का संदेश दिया। फिर भी आज पूरे दुनिया में अशांति फैली हुई है। ऐसे समय में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। श्रीलंका से पधारे धर्म गुरु भंते अशोक वंश ने कहा कि साधना से मुक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। ज्ञानी संयम रखता है। कहा भगवान बुद्ध ने संसार में दुख को देखकर सुख की चेष्टा छोड़कर साधना का मार्ग अपनाया। और अपने साधना के बल पर ज्ञान की प्राप्ति की। विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि सम्राट अशोक बुद्ध के संदेश को पूरे विश्व में प्रसारित कर महान सम्राट कहलाए। इसके पूर्व उपस्थित जनों ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री बृजकिशोर मौर्य, विधायक शारदा प्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री राकेश, डॉ गीता शुक्ला, सोहन चौहान,चकिया ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र सिंह, सहित कई लोगों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया। संस्था को भू दान करने वाले घुरहूपुर गांव निवासी मोतीलाल राजभर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भंते नागसेन,धम्म रत्न, श्रीराम, पलक धारी, अश्वजीत, रजनीशश कुमार, चंदन, महेंद्र राजभर,लालजी प्रसाद, ओम चंद्रप्रकाश, श्रवण कुमार, गोपाल, अनिल गुप्ता, प्रदीप मौर्य, सुनील कुमार, राकेश चौबे उपस्थित रहे। अध्यक्षता भंते अशोक वंश ने और संचालन वशिष्ठ मौर्य ने किया।