{"_id":"5c9a7600bdec22142773b4cd","slug":"181553626624-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पंपों के खराब होने पर वनवासियों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पंपों के खराब होने पर वनवासियों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। मगरही गांव में लगे सोलर वाटर पंपों को ठीक नहीं किये जाने से नाराज वनवासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया । इस दौरान उन्होंने जलनिगम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि शीघ्र पंपों को ठीक नहीं किए जाने पर पूरी बस्ती के लोग अनशन करने को विवश होंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि सोलर वाटर पंपों के खराब होने से वे एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को विवश हैं। जिला प्रशासन द्वारा गांव की विभिन्न बस्तियों में वर्ष 2015 में चार सोलर पंपों की स्थापना की गई थी। साथ ही पाइप लाइन के जरिए गांव की बस्तियों में पानी की सप्लाई की जा रही थी। कुछ दिन पूर्व सोलर पंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने पंप खराब होने की शिकायत कमिश्नर, जिला अधिकारी व तहसील दिवस पर की पर अधिकारियों ने मात्र आश्वासन ही दिया। ग्राम प्रधान दुखीराम यादव यादव ने बताया की सोलर पंप की स्थापना के समय ही कंपनी के लोगों ने मेंटेनेंस करने को कहा था और एक फोन नंबर भी दिया जो अब कार्य नहीं करता है। पंपों के बंद होने से गांव के लोग पानी के लिए एक किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। गांव में एक साथ चार पंपों के स्थापित होने पर ग्रामीणों में काफी उत्साह था लेकिन अब पंप खराब होने पर काफी निराश हैं। प्रदर्शन करने वालों में दुलारे, राजकुमार, रामफल, बाबूलाल, लालबाबू खरवार, रामकेश, वजीर, बंशी, लालता, नजमा, सुगनी, सुनीता, किरण, पूनम, फुलवंती, पनवा शामिल रहे।