{"_id":"5b368e5f4f1c1b95598b6d39","slug":"181530302047-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा महासचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा महासचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। बसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को माला फूल से लादकर गगन भेदी नारे लगाए। श्री राजभर ने कार्यकर्ताओं को बूथ पर संगठन को मजबूत करने और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखने का निर्देश दिया। वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार की तरफ जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग भाजपा के वायदों से जनता ऊब चुकी है । आरोप लगाया कि बसपा शासन काल में जो अधिकारी लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण करते थे, आज वहीं अधिकारी सत्ता के शह पर लोगों का शोषण कर रहे हैं। कहा कि लोगों की निगाह बसपा की ओर है और लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। स्वागत करने वालों में घनश्याम प्रधान, सोनू सिंह, गुलसेर अली, तिलकधारी बिंद, बृजेश सिंह, अर्चना देवी, सदानंद, सुनील कुमार मौजूद रहे।