{"_id":"5b35391c4f1c1bc5628b7aaa","slug":"181530214684-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनाश्रितों को मिले वनों की रक्षा का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनाश्रितों को मिले वनों की रक्षा का दायित्व
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील परिसर में स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं और मजदूर किसान मंच की बैठक हुई। इसमें वनाधिकार कानून पर चर्चा हुई। स्वराज अभियान के नेता और मजदूर किसान मंच के जिला प्रभारी अजय राय ने कहा कि वनों की रक्षा वनाश्रितों के हाथों में होनी चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अजय राय ने कहा कि वन की रक्षा करने का दायित्व वनाश्रित की सहकारी समिति को यदि सरकार दे ,तो नौगढ़ में प्राकृतिक संपदा की बढ़ोत्तरी होगी। जिससे जंगल सुरक्षित होगा और साथ ही कृषि योग्य जमीन पर बेहतर किसानी भी होगी। दूसरी तरफ जंगल की जमीन पर काबिज वनाश्रितों को बेदखल करने से इलाके में शांति भंग होगी। कहा कि हमारा आंदोलन क्षेत्र में कानून के राज की स्थापना के लिए है। यहां वन विभाग गैरकानूनी बेदखली कर रहा है। वनाधिकार कानून के प्रावधानों के अनुसार बिना दावा निस्तारण के बेदखली नहीं की जा सकती। कहा, इस संबंध में हाईकोर्ट ने आदेश भी दिया है। बावजूद इसके बोदलपुर, गोलाबाद, चोरमरवा, जयमोहनी पोस्ता में घरों को तोड़ दिया गया। प्रशासन को इस गैर कानूनी बेदखली पर तत्काल रोक लगाकर कानून व न्यायालय का सम्मान करना चाहिए। बैठक में रामनरायण राम, रामेश्वर प्रसाद, रहीमुद्दीन, राम सकल, दुखंती, बचाउ राम,गंगा चेरो, रेशमा देवी, हेमनाथ उपस्थित रहे।