{"_id":"5a23027c4f1c1bd1408ba9ae","slug":"181512243836-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीना रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीना रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। पटना मुगलसराय रेल रूट पर पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत धीना रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
नरवन और महाइच परगना के लोगों के रेल मार्ग का एकमात्र रेलवे स्टेशन धीना पर यात्री सुविधाएं नहीं हैं। इस स्टेशन पर आज तक फुटओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है। इससे यात्रा करने वाले लोगों को रेलवे लाइन पार कर प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाना पड़ता है। पुरुष यात्री तो किसी तरह इधर उधर चले जाते हैं, लेकिन रेल लाइन से प्लेटफार्म की ऊंचाई काफी अधिक होने के चलते महिला रेल यात्रियों को असुविधा होती है। वहीं रेल कर्मियों के रहने के लिए बने आवास भी काफी जर्जर हो गए हैं। बारिश के दिनों में तो रेलकर्मियों को अपना सामान इस कोने करना पड़ता है। क्षेत्र के डॉ. संजय सिंह , डॉ. मनोज सिंह चंदेल, परमानंद सिंह, बलवंत सिंह गुड्डू , समाजसेवी मनीष सिंह आदि का कहना है कि यात्री सुविधाएं न होने से काफी परेशानी होती है कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर गुहार लगाने के बाद भी अभी तक काम नहीं हुआ है। यहां फुट ओवर ब्रिज और महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन सिवाय आश्वासन के लोगों को कुछ हासिल नहीं हो सका है।