फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   18 people including 7 women arrested with 170 litres of liquor being taken to Bihar in chandauli

UP: तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन, बिहार ले जा रहे 170 लीटर शराब के साथ सात महिलाओं समेत 18 गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 12:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 12:59 AM IST
सार

अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेनों से शराब तस्करी कर बिहार पहुंचाने वालों के खिलाफ आरपीएफ, सीआईबी और आरपीएफ की स्पेशल टीम के साथ मिलाकर अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
18 people including 7 women arrested with 170 litres of liquor being taken to Bihar in chandauli
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे के लोको कॉलोनी में अलग-अलग समय पर हुई जांच के दौरान तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 170 लीटर शराब बरामद किया है। इस दौरान सात महिलाओं सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेनों से शराब तस्करी कर बिहार पहुंचाने वालों के खिलाफ आरपीएफ, सीआईबी और आरपीएफ की स्पेशल टीम के साथ मिलाकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार की रात लगभग 10 बजे रेलवे के लोको कॉलोनी में ओवरब्रिज के पास किशोर सहित छह युवक बैग लेकर संदिग्ध हाल में जाते दिखे। उनके बैग और ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 41 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों में विशाल जायसवाल निवासी भाईपुर कला पोस्ट भुइली खास, जमालपुर मिर्जापुर, राजा बाबू निवासी मनोरवा, सोहमा समस्तीपुर, बिहार, कुंदन कुमार शर्मा निवासी फाकिली करगहर, सासाराम, बिहार, अमित कुमार निवासी फतुआ, पटना, बिहार, उपेंद्र प्रसाद निवासी निवासी पीठियांव थाना चेनारी, रोहतास बिहार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत 50 हजार रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रविवार की शाम लोको कॉलोनी ओवरब्रिज के पास से ही 7 महिलाओं समेत 13 लोगों को 109 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब की कीमत 1.20 लाख रुपये है। पकड़े गए लोगों में त्रिलोकी राय निवासी मनपुरा थाना महुआ, वैशाली, बिहार, विक्की कुमार निवासी दाउदनगर, औरंगाबाद बिहार, धर्मवीर निवासी सैदपुर थाना मानसी, खगडिया, बिहार, रंजन कुमार निवासी मोकामा, पटना बिहार, रंजीत कुमार निवासी धरहरा थाना पुनपुन जिला पटना, बिहार, अरविंद सिंह, निवासी टड़वा, सुईथा, परसा बाजार, पटना, कमला देवी निवासी केशवपुर मार्केट, बारून, औरंगाबाद, रागिनी निवासी मनपुरा, थाना महुआ, वैशाली, शिमला देवी निवासी त्रिलोकी नगर, डालमियानगर, रोहतास बिहार, संध्या देवी निवासी केशव मार्केट, बारुन, औरंगाबाद, बिहार, जहाना खातून निवासी विसुनपुर, महुआ, वैशाली बिहार, पूजा कुमारी, निवासी इस्माईलपुर, नवादा बिहार और दुलारी देवी निवासी बगेसरी, दिलदारनगर, गाजीपुर का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed