फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   178 crore project approved, drinking water crisis will be resolved

Chandauli News: 178 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, दूर होगा पेयजल संकट

Sat, 22 Nov 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
178 crore project approved, drinking water crisis will be resolved
भदोही। नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में जल्द ही पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत 178.667 करोड़ की पेजयल परियोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। नगर विकास मंत्रालय की ओर से धन आवंटित होते ही नगर में वृहद पेयजल परियोजना के तहत लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई पहुंच सकेगी। नगर पालिका परिषद भदोही में आसपास के 28 गांवों को मिलाकर तीन नए वार्ड सृजित किए गए थे। नगर पालिका की ओर से धीरे-धीरे विस्तारित क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्य नगर के साथ ही विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल परियोजना को सुदृढ़ करने के लिए जल निगम के माध्यम से शासन को 183 करोड़ की डीपीआर भेजी गई थी।
विज्ञापन

परियोजना के लिए स्टेट लेबल टेक्निकल सेल (एसएलटीसी) ने तीन महीने पहले ही रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। योजना के तहत भदोही नगर पालिका क्षेत्र में 11 नए ओवरहेड टैंक, 24 नए नलकूप लगाए जाएंगे। इसके अलावा 314 किमी क्षेत्र में पाइप लाइन का जाल बिछाया जाएगा। वहीं 27691 नए जल संयोजन किए जाएंगे। इससे काजीपुर, जलालपुर, लाइन उस पार, बंधवा, मर्यादपट्टी सहित पुराने शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में पेजयल समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed