फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ग्रीन दीपावली में बच्चों ने प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रम

ग्रीन दीपावली में बच्चों ने प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रम

Tue, 06 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
ग्रीन दीपावली में बच्चों ने प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रम
नाटक

विज्ञापन
पड़ाव। डांडी स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में सोमवार को दीपावली उत्सव ‘ग्रीन दीपावली’ का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान बच्चों ने नाटक का मंचन कर प्रदूषण मुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत तुलसी वेदी पर दीप जला कर की गई। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा विविध मनोहर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समूह गान ‘होगा धूम धड़ाका’ लोगों ने के लिए आकर्षक रहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत ग्रीन दीपावली नाट्य मंचन ने सभी को प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। बच्चों ने ‘आई दीपावली’ समूह नृत्य की विहंगम प्रस्तुति देकर सभी को प्रकाश पर्व के उमंग से भर दिया। निदेशक मनोज बजाज ने कहा कि इस पर्व की सार्थकता तभी है जब हम अंधकार की छाया कहीं पर भी ना रहने दें। उन्होंने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखकर पटाखें न छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने अपने घरों में मिट्टी के दीप जलाने का एवं असहाय और जरूरत मंदों की यथासंभव मदद करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, निदेशक श्याम सुंदर बजाज, सिद्धांत सचदेवा, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, प्रियंका मुखर्जी, अरून भारती उपस्थित रहे। संचालन डेनिस ओलिविया और राशि बहल ने संयुक्त रूप से और धन्यवाद ज्ञापन प्रिंयका मुखर्जी ने किया।
विज्ञापन


चकिया। गायत्री परिवार की ओर से धन त्रयोदशी पर आचार्य बाबू सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में दस हजार दीपक जलाए गए। दीपों से देवालय जगमगा उठा। । इस मौके पर सतीश गुप्ता, आशुतोष, श्रवण, संतोष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed