फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   राज्य कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का हुआ चयन

राज्य कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का हुआ चयन

Mon, 05 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
राज्य कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का हुआ चयन

विज्ञापन
पड़ाव। गोरखपुर में होने वाली राज्य कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सोमवार को जिला कुश्ती एसोसिएशन की ओर से मढ़िया स्थित द एकेडमी पब्लिक स्कूल में जिले के पुरुष पहलवानों का ट्रायल व चयन किया गया। इसमें 10 फ्री स्टाइल और 10 ग्रीको रोमन पहलवान चयनित हुए। चयनित पहलवानों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। नामवर पहलवान व हरिओम आनंद ने प्रतिभागी पहलवानों का हाथ मिलाकर आयोजन आरंभ कराया।

भारत भीम से सम्मानित पहलवान स्व. जनार्दन सिंह की स्मृति में 64वीं सीनियर उत्तर प्रदेश पुरुष व महिला फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन राज्य कुश्ती चैंपियनशिप 15 से 18 नवंबर तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जिले के विभिन्न अखाड़ों से 36 पहलवान ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। इसमें फ्री स्टाईल में 21 पहलवानों में से 10 और ग्रीको में 16 में से 10 का चयन किया गया। जिला कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ पहलवान व सचिव सुनील कुमार ने पहलवानों को चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए नए नियमों व दांव पेंच की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में श्रीनाथ पहलवान, नामवर पहलवान व चंदन पहलवान रहे जबकि रेफरी रोशन लाल को बनाया गया। इस मौके पर नीरज, भूपेंद्र, शमशेर, रामजनम, रमेश यादव, सागर यादव, गोलू उपाध्याय, रजित यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed