{"_id":"5b368e6b4f1c1bfa6e8ba956","slug":"171530302059-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के चलते प्रमाण पत्र नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के चलते प्रमाण पत्र नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। लेखपालों की हड़ताल अब ग्रामीणों पर भारी पड़ने लगी है। हड़ताल के चलते किसी भी तरह प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने लेखपालों के विरुद्ध नाराजगी जताई।
लेखपाल संघ के आह्वान पर सकलडीहा तहसील में आठ सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए लेखपाल बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार पर है। इसके चलते आय, जाति, निवास आदि प्रमाण बनने नहीं बन पा रहे है। जरूरत पर प्रमाण पत्र नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं तहसील प्रशासन की ओर से इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। उधर दूसरी तरफ मांगे पूरी नहीं होने पर लेखपालों ने तीन जुलाई से कलमबंद कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी है।