फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेल दुर्घटना रोकने वाले पांच रेलकर्मचारी हुए सम्मानित

रेल दुर्घटना रोकने वाले पांच रेलकर्मचारी हुए सम्मानित

Sat, 30 Jun 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
रेल दुर्घटना रोकने वाले पांच रेलकर्मचारी हुए सम्मानित
सम्मानित किया

विज्ञापन
मुगलसराय। मंडल रेल प्रंबधक कार्यालय सभागार में आयोजित सभागार में शुक्रवार को रेलवे दुर्घटना को रोकने में सहायक रहे विभिन्न विभागों के पांच रेल कर्मचारियों को डीआरएम ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। डीआरएम ने कर्मचारियों से अन्य कर्मचारियों को सीख लेने की सीख दी।

दोपहर में डीआरएम पंकज सक्सेना ने जून में रेल दुर्घटना रोकने में सहायक रहे विभिन्न कर्मचारियों को बुलाया और सम्मानित किया। इस दौरान बताया गया कि कैरेज में तैनात टेक्निशियन घरभर यादव ने सात जून को रोलिंग परीक्षण के दौरान कोच के दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया। इसी तरह एक जून को गुड्स गार्ड नरेश कुमार ने करवंदिया स्टेशन के समीप मालगाड़ी के एक वैगन को खराब स्थिति में देखा और उसने चालक और स्टेशन मास्टर को सूचित किया। टीएक्सआर की देख रेख में प्रभावित वैगन को अलग किया। इससे मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। इसी तरह तीन जून को कीमैन संजय कुमार ने अप इलाहाबाद लाइन पर रेल फैक्चर देख कर इंचार्ज को सूचित किया। इससे दुर्घटना ग्रस्त होने से बची। 19 जून को लीवरमैन सोननगर सोहन कुमार ने अप गांधी धाम एक्सप्रेस में सोननगर स्टेशन पार करने के दौरान ब्रेेक बाइंडिंग देख कर डेहरी आनसोन केबिन को दी। इस पर गाड़ी को डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन पर खड़ी कर टीएक्सआर ने गड़बड़ी दूर की। इसी तरह दो जून को ट्रैक मेंटेनर डमरूधर सिंह ने बीडी सेक्शन में कजरात नवाडीह स्टेशन के समीप रेल फैक्चर देख कर जोगल फिस प्लेट लगाकर ट्रैक को संरक्षित किया। इससे दुर्घटना की आशंका समाप्त हुई। इस अच्छे कार्य करने पर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा,वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (कोचिंग) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed