{"_id":"648b6a3e921f0568da0cc01a","slug":"1700-people-did-yoga-on-the-first-day-of-yoga-week-chandauli-news-c-20-1-253654-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: योग सप्ताह के पहले दिन 1700 लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: योग सप्ताह के पहले दिन 1700 लोगों ने किया योग
विज्ञापन
चंदौली। हर घर योग थीम के साथ 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ.युगल किशोर राय और विधायक मुगलसराय के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह ने धनवंतरि के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान लगभग 17 सौ लोगों ने योग का अभ्यास किया।
आयुष विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास मे प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षक सीमा खां, रोहित कुमार, प्रज्ञा मिश्रा ने मंच से सूक्ष्म योग प्राणायाम अनुलोम-विलोम व अन्य योगासन कराया। योग सप्ताह के प्रथम दिन जनपद में लगभग 1700 से अधिक लोग योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डा. दिनेश यादव, डा.सुनील कुमार चौधरी, डा.सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं अशोक कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार मिश्रा, नितेश कुमार, भावना द्विवेदी, रमेश मौर्य श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संचालन शिवनाथ त्रिपाठी योग प्रशिक्षक ने किया।
-- -- -- -- -- -- --
रिपोर्ट-- राकेश यादव

रिपोर्ट