{"_id":"65f4a6a5e39b3d3c200b44d6","slug":"17-pairs-of-more-holi-special-trains-will-run-chandauli-news-c-189-1-svns1010-111837-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 17 जोड़ी और होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 17 जोड़ी और होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली पर घर आने के लिए ट्रेनों में सीटों की मारामारी मची है। सबसे खराब स्थिति दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और गुजरात की ओर से आने वाली ट्रेनों में है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने 17 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसमें सबसे ज्यादा सात जोड़ी ट्रेनें दिल्ली के लिए हैं। साथ ही जबलपुर, भोपाल, इंदौर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर एवं उधना से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। बताया कि जबलपुर-दानापुर होली स्पेशल जबलपुर से 19 एवं 26 मार्च की शाम 19.45 बजे खुलेगी और अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर से 20 और 27 मार्च को दिन में 11.45 बजे खुलकर अगले दिन 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। रानी कमलापति दानापुर होली स्पेशल रानी कमलापति से 18, 23 और 27 मार्च को दोपहर में 14.20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी दानापुर से 19, 24 और 28 मार्च को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
इसी तरह सोगरिका (कोटा)-दानापुर स्पेशल सोगरिका से 17, 21 और 25 मार्च की सुबह 10.15 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 18, 22 और 26 मार्च को दिन में 11.45 बजे खुलकर अगले दिन 12.25 बजे सोगरिका पहुंचेगी। भगत की कोठी (जोधपुर)-दानापुर स्पेशल भगत की कोठी से 20 और 27 मार्च की शाम 17.20 बजे खुलेगी और अगले दिन 17.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन दानापुर से 21 और 28 मार्च की शाम 18.45 बजे खुलेगी और अगले दिन 23.55 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। उधना-बरौनी स्पेशल उधना से 20 और 27 मार्च, बुधवार की रात 20.35 बजे खुलेगी और बृहस्पतिवार की रात 22.25 बजे पटना रूकते हुए शुक्रवार को 03.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वहीं बरौनी से 22 एवं 29 मार्च शुक्रवार की सुबह 09.25 बजे खुलकर शनिवार को 19.45 बजे उधना पहुंचेगी।
बाड़मेर-हावड़ा स्पेशल बाड़मेर से 19 और 26 मार्च की रात 00.15 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से 21 और 28 मार्च की शाम 15.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 04.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। उदयपुर सिटी-कटिहार स्पेशल उदयपुर सिटी से 19 और 26 मार्च की शाम 16.05 बजे खुलकर अगले दिन 17.40 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकते हुए तीसरे दिन 02.45 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 एवं 28 मार्च की शाम 15.00 बजे खुलकर 21.15 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकते हुए तीसरे दिन 04.15 बजे उदपुर सिटी पहुंचेगी। उधना-मालदा टाउन स्पेशल उधना से 21 और 28 मार्च की रात 23.05 बजे खुलकर शनिवार को 01.40 बजे पटना पहुंचेंगी। यहां से चलकर सुबह 09.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मालदा टाउन से 24 एवं 31 मार्च की सुबह 09.05 बजे खुलकर 18.10 बजे पटना जंक्शन रुकते हुए सोमवार को 23.55 बजे उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन
इंदौर-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल इंदौर से 15, 22 एवं 29 मार्च की रात 23.30 बजे खुलकर रविवार की सुबह 06.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं हावड़ा से 17, 24 एवं 31 मार्च की शाम 17.45 बजे खुलकर मंगलवार को 00.50 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं आनंद विहार पटना सुपरफास्ट एसी फेस्टिवल स्पेशल 21, 25 और 28 मार्च को आनंद विहार से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 22, 26 और 29 मार्च को पटना से शाम 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 11.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आनंद विहार जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 22, 26 और 29 मार्च को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 23, 27 और 30 मार्च को जयनगर से शाम 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसके साथ ही दिल्ली बरौनी, आनंद विहार-सहरसा, आनंद विहार-जोगबनी, दिल्ली-दरभंगा, नई दिल्ली-सीतामढ़ी और दरभंगा-दौराई (अजमेर) स्पेशल ट्रेनें चलेंगी लेकिन ये पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर नहीं गुजरेगी।