फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   16194 copies were evaluated at the examination centers

परीक्षा केंद्रों पर 16194 कापियों का हुआ मूल्यांकन

Fri, 08 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
16194 copies were evaluated at the examination centers
चंदौली। जिले के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली, आदित्य नारायण इंटर कालेज चकिया और नगर पालिका इंटर कालेज पीडीडीयू नगर के केंद्रों पर शुक्रवार को यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन हुआ। तीनों जगह 16194 कापियों का मूल्यांकन हुआ। नगर पालिका कालेज में 2880 तथा महेंद्र टेक्निकल में 4810 कापियों को परीक्षकों के जांचा गया। नगर पालिका के प्रधानाचार्य डा. एमपी पांडेय ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर हिंदी के 1504, अंग्रेजी के 861, गृह विज्ञान के 515 कॉपियों का मूल्यांकन के दौरान 99 परीक्षक उपस्थित रहे। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि 24 उप प्रधान परीक्षकों तथा 117 परीक्षकों की उपस्थिती में 4810 कापियों का मुल्यांकन हुआ। इसमें हिन्दी, सामान्य हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, इतिहास, चित्रकला, प्राविधिक कला, भूगोल, मनोविज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान विषय शामिल हैं। इसी तरह चकिया स्थित आदित्य नारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 8504 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 184 परीक्षकों ने कापियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed