फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नगर की बेटी ने दुबई में लहराया परचम

नगर की बेटी ने दुबई में लहराया परचम

Thu, 17 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
नगर की बेटी ने दुबई में लहराया परचम
पीडीडीयू नगर। नगर के मानस नगर की स्वाति ने मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर अपने सौंदर्य और बुद्धिमत्ता का परचम फहराया है। दुबई में आयोजित मिसेज माइल स्टोन इंडिया इंटरनेशनल में स्वाति ने 33 प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए ताज अपने नाम कर लिया। स्वाति की उपलब्धि से माता-पिता ही नहीं, पूरा जिला गौरवान्वित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मानस नगर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार और माया सिंह की बेटी स्वाति ने स्नातक तक की शिक्षा पीडीडीयू नगर में हासिल की। इसके बाद उसने कानपुर में एअर होस्टेज का कोर्स किया। तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की स्वाति की शादी दो वर्ष पहले दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर मोहित दीक्षित से हुई थी। निजी कंपनी में काम करते हुए स्वाति ने मिसेज माइल स्टोन इंडिया इंटरनेशनल 2019 के लिए आवेदन किया। प्रारंभिक बाधाएं पार करने के बाद फाइनल राउंड के लिए देश भर की कुल 34 महिलाओं का चयन हुआ। 12 जनवरी को दुबई में आयोजित फाइनल राउंड में स्वाति ने बाजी मारते हुए मिसेज माइल्स स्टोन इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत लिया। तनिष्का वासवानी रनर अप रहीं। सेकेंड रनरअप दर्शना बाल्यान और सुप्रिया सिंह थर्ड रनर अप रहीं। मुख्य अतिथि मिस ग्लोबल वर्ल्ड क्लासिक हांगकांग लायला दियास ने स्वाति के सिर पर ताज पहनाया। बेटी की जीत पर माता-पिता ने पड़ोस में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed