{"_id":"5be094d7bdec2269360cb63e","slug":"161541444823-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर जुआ खेलने का वीडिओ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर जुआ खेलने का वीडिओ वायरल
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेल में हारने से खफा कुछ जुआरियों के एक सदस्य ने जुआ खेल रहे लोगों का वीडियो बना सोमवार को सोशल मीडिया के साथ साथ कंदवा पुलिस मित्र वालंटियर्स ग्रुप में वायरल कर दिया। इस ग्रुप में पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी जुड़े हुए हैं। ग्रुप में फोटो वायरल होते ही मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। उच्चाधिकारियों ने अपने मातहतों को तत्काल जुआरियों को पकड़ने का निर्देश दिया है। वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के कोरमी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित पोखरे का बताया गया है। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि जुआरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।