फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विश्वकर्मा समाज के संगठित होने पर ही मिलेगी राजनैतिक भागीदारी

विश्वकर्मा समाज के संगठित होने पर ही मिलेगी राजनैतिक भागीदारी

Tue, 06 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा समाज के संगठित होने पर ही मिलेगी राजनैतिक भागीदारी

विज्ञापन
चकिया। विश्वकर्मा समाज के संगठित होने पर ही अन्य पिछड़े वर्गों की भांति ही राजनैतिक भागीदारी मिलेगी और विकास होगा। ये बातें स्थानीय नगर के बुद्धनगर कालोनी में स्थित छत्रपति शिवाजी शिक्षा निकेतन में आयोजित विश्वकर्मा समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि मौलिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि बीएन सेना का गठन जौनपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबूनन्दन विश्वकर्मा के नाम पर किया गया है। इसके जरिये राष्ट्रीय स्तर पर समाज को संगठित करने की मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सेना समाज की छिपी प्रतिभाओं को खोजने तथा उनकी उपलब्धियों से देश को अवगत कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीएन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश प्रभारी केके विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार शाहबलाल विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा, जीउतबंधन विश्वकर्मा, छन्नूलाल विश्वकर्मा, रामजी विश्वकर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभासद मीना विश्वकर्मा, विश्वकर्मा समाज की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिता शर्मा, शैलेशचंद्र विश्वकर्मा, श्याम बिहारी विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, जंगी विश्वकर्मा, बहादुर विश्वकर्मा सहित तमाम समाज के लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में आए अतिथियों को भगवान विश्वकर्मा का चित्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता रामकिशोर शर्मा बेहद ने संचालन राजेश विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed