{"_id":"5b4260c84f1c1b10278b5291","slug":"161531076808-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 32 यूनिट हुआ रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 32 यूनिट हुआ रक्तदान
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
रक्त दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। जीआरपी और आरपीएफ की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को रक्त दान का शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें जिला ब्लड बैंक की टीम की देख रेख में 32 यूनिट का रक्तदान किया गया।
रविवार की सुबह ब्लड बैंक से चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां रेलवे रिटायरिंग रूम को शिविर स्थल बनाया गया। इसकी शुरूआत जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह और आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट निरीक्षक वीएन मिश्र ने सबसे पहले रक्तदान किया। इसके बाद रक्तदान के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की कतार लग गई। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, संजय कुमार चौरसिया, अजीत सिंह, ज्योति, चंदा, अनुरोध राव, राहुल, अखिलेश, अंकज, लखंदर आदि की टीम ने स्वास्थ्य की जांच के बाद रक्त निकाला। इस दौरान कई पत्रकारों ने भी रक्तदान किया। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक कुल 32 यूनिट रक्तदान हुआ। पुलिस मित्र ग्रूप के कांस्टेबल अभिषेक पांडेय, नीरज सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।